बलिया: रात में तेज रफ्तार भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक व यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग, एडीएम को सौंपा मांग-पत्र

बलिया

बलिया जनपद में रात के समय तेज रफ्तार भारी वाहनों से हो रहे सड़क हादसों का मुद्दा गरमाता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में रात के समय तेज रफ्तार भारी वाहनों से हो रहे सड़क हादसों का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व सांसद प्रत्याशी अशोक गुप्ता उर्फ राहुल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को मांग-पत्र सौंपा और कदम चौराहा से माल्देपुर तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। जिलाधिकारी के गोरखपुर में होने के कारण अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नमामि गंगे ने मांग-पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मांग-पत्र सौंपने के दौरान अशोक गुप्ता उर्फ राहुल ने कहा कि रात में नो-इंट्री खुलने के बाद भारी वाहन तेज गति से शहर में प्रवेश करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने दीपावली के दिन मजदूरी कर लौट रहे एक बच्चे की ट्रक के नीचे दबकर हुई मौत का जिक्र करते हुए इस समस्या को गंभीर बताया और आमजन की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, एडीएम नमामि गंगे ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग-पत्र स्वीकार किया और प्रकरण में नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान आकाश कुमार पटेल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.