महराजगंज

महराजगंज जनपद की बृजमनगंज नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन की स्थानांतरण नीति के तहत तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका तबादला किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की बृजमनगंज नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरभि मिश्रा का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन की स्थानांतरण नीति के तहत तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका तबादला किया गया है। उनके स्थान पर पंकज कुमार को बृजमनगंज का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरभि मिश्रा को जनपद सिद्धार्थनगर स्थित नगर पंचायत भारतभारी का प्रशासकीय अधिकारी बनाकर भेजा गया है। वहीं, बृजमनगंज नगर पंचायत की कमान संभालने वाले पंकज कुमार इससे पूर्व नगर पंचायत मेंहदावल में कार्यरत थे।
स्थानांतरण की सूचना के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सुरभि मिश्रा के कार्यकाल की सराहना की। कर्मियों ने उनके व्यवहार और कार्यशैली को याद करते हुए उन्हें नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रशासनिक स्तर पर नई तैनाती के क्रम में आगे की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से संचालित की जाएगी।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















