महराजगंज

महराजगंज जनपद के पीएसएम पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी की ओर से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पीएसएम पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी की ओर से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित किया।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा, कौशल और नवाचार के जरिए रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बनें तथा देश के आर्थिक विकास में योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार भारती ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एमएसएमई विकास कार्यालय वाराणसी के सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी व वीके राणा ने लघु उद्योगों की स्थापना, उद्यमिता के महत्व तथा केंद्र सरकार की एमएसएमई योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, एसबीआई के अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्रा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विवेक तिवारी तथा जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक रजित व अब्दुल रहमान ने उद्यम स्थापना से जुड़ी वित्तीय सहायता और संस्थागत सहयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रवक्तागण डॉ. नईम, डॉ. कृष्ण कुमार, वंशदीप मौर्य, विंध्याचल चौरसिया, डॉ. मुरलीधर जायसवाल, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अभिमन्यु शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. पुष्पा पांडेय, अरुण सिंह, केपी सिंह, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, राजेश सिंह और कमलेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















