सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवा बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक कार से 3 लाख 47 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवा बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक कार से 3 लाख 47 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। गुरुवार रात करीब 8 बजे की गई इस कार्रवाई में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया। बरामद नकदी और वाहन को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम खुनुवा बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। गुरुवार रात करीब 8 बजे नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 3,47,500 रुपये बरामद हुए।
संयुक्त टीम द्वारा कार सवार दोनों व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे संतोषजनक जवाब और कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया और नकदी व कार को जब्त कर कस्टम विभाग को सौंप दिया। संबंधित विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















