बागपत

बागपत जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के 11वें दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 12 वाहनों को सीज किया गया और 45 वाहनों के चालान काटे गए, जिससे लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में जारी अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में 2 वाहनों को सीज किया गया, जबकि अनाधिकृत रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 चालान किए गए।
प्रशासन और परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद में यह प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















