बुलंदशहर: भीमपुर तिराहे पर दो कारों की भिड़ंत, कोई हताहत नहीं; पुलिस ने कराया समझौता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत भीमपुर के अंतर्गत भीमपुर तिराहे के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे बदायूं हाईवे पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत भीमपुर के अंतर्गत भीमपुर तिराहे के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे बदायूं हाईवे पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार संख्या UP81 AF 2974 ने आगे चल रही स्विफ्ट कार संख्या UP13 DT 7213 को पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि टक्कर से दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

दुर्घटना के बाद वाहनों को हुए नुकसान को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी और विवाद होता रहा। मामले की सूचना मिलते ही दौलतपुर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हुए दोनों पक्षों को समझाया और आपसी सहमति से विवाद सुलझवा दिया।

इसके पश्चात दोनों पक्षों ने लिखित समझौता किया और अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उपनिरीक्षक अनिल कुमार के संयमित व्यवहार और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के प्रयासों की सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण