बुलंदशहर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, एसएसपी ने किया ध्वजारोहण

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे देश का पहला राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है और इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है।

समारोह के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने झंडा दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी जवानों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अंत में जनपद के सभी कर्तव्यनिष्ठ व साहसी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को इस गौरवशाली दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण