महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार स्थित एक निजी अतिथि भवन में श्याम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार स्थित एक निजी अतिथि भवन में श्याम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक शिवकुमार केडिया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से बाबा श्याम की पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें शिवकुमार केडिया ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। भजनों की धुन आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगते गए और जमकर झूमते-नाचते नजर आए। पूरा परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भजन संध्या के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बागपत पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, एसपी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
https://t.co/GVRpnosxkB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















