प्रयागराज

प्रयागराज जिले के फूलपुर क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए इफको पुलिस चौकी के ठीक पीछे खड़ी एक कार के आगे के दोनों पहिये खोल लिए और फरार हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जिले के फूलपुर क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए इफको पुलिस चौकी के ठीक पीछे खड़ी एक कार के आगे के दोनों पहिये खोल लिए और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह कार पिछले करीब दो महीने से वहां खड़ी थी। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में चिंता और नाराजगी का माहौल है।
पुलिस चौकी के पीछे से पहिये पार
मिली जानकारी के अनुसार, फूलपुर इलाके में इफको पुलिस चौकी के पीछे एक कार काफी समय से खड़ी थी। चोरों ने मौका पाकर कार के आगे के दोनों पहिये निकाल लिए। चौकी के इतने करीब हुई इस चोरी की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाएं
स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में तेजी आई है और हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल, मामले की जानकारी के बाद स्थानीय स्तर पर छानबीन की चर्चा है और लोग चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026


















