प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के शहर के मेडिकल चौराहे पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार टेंपो ने अधिवक्ता की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सुरक्षा के लिए लगे दोनों एयरबैग खुल गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जनपद के शहर के मेडिकल चौराहे पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार टेंपो ने अधिवक्ता की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सुरक्षा के लिए लगे दोनों एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि, दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे आक्रोशित लोगों ने टेंपो को पलट दिया और बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता जाम करने की कोशिश की।
कैसे हुआ हादसा और भड़का हंगामा?
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है। मेडिकल चौराहे से गुजर रहे एक तेज रफ्तार टेंपो की अधिवक्ता की कार से सीधी भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुलने से कार सवार सुरक्षित बच गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कार की हालत देखकर भीड़ का गुस्सा भड़क उठा और आक्रोशित लोगों ने टेंपो को पलट दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात बाधित करने का प्रयास किया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, दोनों वाहन कब्जे में लिए
चौराहे पर हंगामे और जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बैरिकेडिंग हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।
तहरीर के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
इस संबंध में थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल चौराहे पर कार और टेंपो के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और टेंपो दोनों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026


















