प्रयागराज

प्रयागराज जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब घर में शादी की खुशियां चल रही थीं और आज ही मृतक किसान की बेटी की बरात आनी थी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब घर में शादी की खुशियां चल रही थीं और आज ही मृतक किसान की बेटी की बरात आनी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, किसान किसी कार्य से सड़क की ओर गए थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक किसान के पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बेटी बेसुध
मृतक किसान के घर में आज ही बेटी की बरात आनी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। पिता की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पिता का शव देख बेटी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी, जबकि अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस समझाने में जुटी
हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाने व उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देने का प्रयास कर रहा है।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026


















