लखनऊ जेल में बंद कारोबारी ने लगाई फांसी: 37 दिन पहले गर्लफ्रेंड ने होटल से कूदकर दी थी जान, उकसाने के आरोप में था बंद

लखनऊ

लखनऊ राजधानी स्थित लखनऊ जेल में निरुद्ध एक कारोबारी ने गुरुवार सुबह कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ राजधानी स्थित लखनऊ जेल में निरुद्ध एक कारोबारी ने गुरुवार सुबह कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अवनीश जायसवाल उर्फ देव के रूप में हुई है, जो करीब 37 दिन पहले एक युवती के होटल से गिरकर हुई मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद था।

जेल के बाथरूम में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जेल के बाथरूम में अवनीश जायसवाल उर्फ देव का शव तौलिए के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों व स्थानीय पुलिस को दी गई।

गर्लफ्रेंड की मौत के मामले में गया था जेल

बताया जा रहा है कि करीब 37 दिन पहले अवनीश की गर्लफ्रेंड ने होटल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में अवनीश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल, जेल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.