शामली में दर्दनाक हादसा: सोते वक्त शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर ब्लास्ट से गिरी छत, मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत

शामली

शामली जिले में देर रात एक घर में भीषण आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट होने से मां और उसकी दो बेटियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा रात करीब 12 बजे उस समय हुआ, जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


शामली जिले में देर रात एक घर में भीषण आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट होने से मां और उसकी दो बेटियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा रात करीब 12 बजे उस समय हुआ, जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान की छत भरभराकर गिर गई और मलबे के नीचे दबने व आग की चपेट में आने से तीनों की जान चली गई।

शॉर्ट सर्किट के बाद हुआ सिलेंडर विस्फोट

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे घर के किचन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने रसोई में रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट की तीव्रता से घर की छत ढह गई और पूरे मकान में भीषण आग फैल गई।

मलबे के नीचे मिले शव, इलाके में पसरा मातम

धमाके और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाकर जब मलबा हटाया गया तो नीचे मां और दोनों बेटियों के बुरी तरह झुलसे हुए शव (कंकाल) बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.