जौनपुर

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक महकमे में फेरबदल करते हुए जौनपुर में नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत नगर विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. का तबादला कर दिया गया है।
शासन से जारी निर्देशों के अनुसार, निवर्तमान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. को अब अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर उमेश मिश्रा जल्द ही जौनपुर पहुंचकर जिले की प्रशासनिक कमान संभालें


















