निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल-सिरौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप स्थित खाद गोदाम के पास एक तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-सिरौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप स्थित खाद गोदाम के पास एक तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। गनीमत रही कि इस जबरदस्त भिड़ंत में कार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने जा रही ट्रॉली से जा भिड़ा। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
तेज रफ्तार पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर अनियंत्रित रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन और यातायात पुलिस की तमाम कवायदों के बावजूद वाहन चालक गति सीमा और यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। फिलहाल, इस दुर्घटना में किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
यूपी में तबादला एक्सप्रेस! योगी सरकार ने बदले कई अफसर, 55 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर | https://t.co/3GG3PXqbXc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2026


















