डिबाई

बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र 68 डिबाई से भारतीय जनता पार्टी की संभावित प्रत्याशी खुशबू सिंह ने प्रकाश पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया जगत के पत्रकारों से भेंट कर उन्हें मिठाई वितरित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र 68 डिबाई से भारतीय जनता पार्टी की संभावित प्रत्याशी खुशबू सिंह ने प्रकाश पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया जगत के पत्रकारों से भेंट कर उन्हें मिठाई वितरित की। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपोत्सव की बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
‘त्योहार जीवन में लाएं सकारात्मकता और नई उमंग’: खुशबू सिंह
खुशबू सिंह ने क्षेत्र के समस्त भाई-बहनों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर हर परिवार में खुशियों का उजाला, आपसी सौहार्द और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।
भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की सजग भूमिका और पार्टी संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम व निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यूपी में चुनावी मौसम चल रहा है…पहले IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया… फिर अब PCS अधिकारी अनुपमा ने इस्तीफा दे दिया है https://t.co/pqG4krk5Z5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026


















