महराजगंज: ठूठीबारी से 4 दिन पहले गायब हुआ 2 माह का मासूम दिल्ली से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस; पुलिस खुलासे की तैयारी में

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। मासूम के जीवित और सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और पूरे गांव ने राहत की सांस ली है।

बिस्तर से अचानक गायब हुआ था दुधमुंहा बच्चा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार (3 नवंबर) की तड़के करीब 2:30 बजे मासूम विक्की अपने घर के कमरे में परिजनों के पास सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। जब परिजनों की आंख खुली और बच्चा बिस्तर पर नहीं मिला, तो उनके होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

डॉग स्क्वायड और घर-घर तलाशी में जुटी थी पुलिस

इतने छोटे दुधमुंहे बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने गांव में घर-घर सघन तलाशी अभियान चलाया और घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की भी मदद ली। शक के आधार पर गांव और आसपास के कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ भी की गई थी।

दिल्ली तक कैसे पहुंचा मासूम? खुलासे पर टिकी नजरें

चार दिनों की लगातार भागदौड़ और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस टीम को बच्चे का सुराग दिल्ली में मिला, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया।

हालांकि, सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सवाल यह बना हुआ है कि महज दो महीने का बच्चा सीमावर्ती गांव से सैकड़ों किलोमीटर दूर देश की राजधानी दिल्ली कैसे पहुंचा? उसे कौन और किस नीयत से अगवा कर वहां तक ले गया था? क्या इसके पीछे किसी मानव तस्करी गिरोह या पारिवारिक रंजिश का हाथ है? सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर महराजगंज ला रही है और उच्चाधिकारियों द्वारा इस सनसनीखेज अपहरण कांड का जल्द ही विधिवत व विस्तृत खुलासा किया जा सकता है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.