शोहरतगढ़: दीपावली पर विधायक विनय वर्मा ने 300 ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित, बांटीं साड़ियां और मिठाइयां; पुलिस-प्रशासन ने सराहा योगदान

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगरजनपद में प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार को शोहरतगढ़ नगर पंचायत स्थित आरआर पैलेस में एक भव्य एवं गरिमामय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार को शोहरतगढ़ नगर पंचायत स्थित आरआर पैलेस में एक भव्य एवं गरिमामय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा और बबिता वर्मा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कानून-व्यवस्था और सूचना तंत्र की रीढ़ कहे जाने वाले करीब 300 ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को सम्मानित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

चार थाना क्षेत्रों के 300 ग्राम प्रहरियों को मिला सम्मान

समारोह के दौरान शोहरतगढ़, चिल्हिया, कठेला समय माता और ढेबरुआ थाना क्षेत्रों से आए 300 ग्राम प्रहरियों को वस्त्र (साड़ी) एवं मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख प्रहरियों में सत्यनारायण गोस्वामी, मेला लाल, नंद कुमार, तार किशोर, जय लाल, दया नंद, मुहम्मद हनीफ, असगर अली, मुन्सी, राजेंद्र, रामनारायण, कमता, कविता, आरती सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष प्रहरी शामिल रहे। सम्मान पाकर प्रहरियों के चेहरे खिल उठे।

‘ग्रामीण सुरक्षा और पुलिसिंग की मजबूत कड़ी हैं प्रहरी’

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों में सुरक्षा व्यवस्था, शांति, सद्भाव और समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सबसे मजबूत आंख और कान ग्राम प्रहरी ही होते हैं। उनकी सक्रियता और सजगता से पुलिस को जमीनी स्तर पर बड़ी मदद मिलती है, जिससे न केवल अपराधों पर नियंत्रण रहता है बल्कि किसी भी प्रकार की अफवाह और अराजकता को पनपने से पहले ही रोका जा सकता है।

अधिकारियों ने बढ़ाया मनोबल, जनसहयोग की अपील की

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रविश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी, शोहरतगढ़ थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय, चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य एवं कठेला समय माता थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों के निरंतर सहयोग की मुक्तकंठ से सराहना की और भविष्य में भी पुलिस-प्रशासन के साथ इसी प्रकार तालमेल बनाए रखने का आह्वान किया।

आयोजकों ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर रहकर निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ाना और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.