महराजगंज: बागापार में स्कूली बच्चों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली, चौकी प्रभारी ने दिखाई हरी झंडी

बागापार

महराजगंज जनपद में यातायात माह के अंतर्गत आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सनराइज पब्लिक स्कूल, बागापार के छात्र-छात्राओं ने एक भव्य जागरूकता रैली निकाली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में यातायात माह के अंतर्गत आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सनराइज पब्लिक स्कूल, बागापार के छात्र-छात्राओं ने एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। रैली को बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रेरक नारों की तख्तियां लिए विद्यार्थियों ने पूरे कस्बे का भ्रमण कर लोगों को जीवन रक्षा का संदेश दिया।

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील, नारों से गूंजा कस्बा

रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की। विद्यार्थियों ने स्लोगन और नारों के माध्यम से राहगीरों व स्थानीय व्यापारियों को समझाया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान या कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

लापरवाही बन सकती है जानलेवा, नियमों का पालन ही सुरक्षा की गारंटी’: चौकी प्रभारी

इस अवसर पर चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने छात्र-छात्राओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए हर नागरिक का जागरूक होना अनिवार्य है। वाहन चलाते समय बरती गई जरा सी लापरवाही किसी भी हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को छीन सकती है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षक उपकरण हैं, जिन्हें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए।

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जब बच्चे आगे आकर समाज को जागरूक करते हैं, तो उसका गहरा और सकारात्मक असर जनमानस पर पड़ता है।

जिम्मेदार नागरिक बनाना ही शिक्षा का असली उद्देश्य: प्रबंधक

सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमलेश शर्मा ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्वों और नागरिक कर्तव्यों की भावना विकसित करना ही सच्ची शिक्षा है। बच्चों ने इस रैली के जरिए समाज को सुरक्षा और जिम्मेदारी का एक सशक्त संदेश दिया है।

रैली में ये रहे मौजूद

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से हेड कांस्टेबल कृष्णा यादव, शशि यादव, जितेंद्र यादव, अमित यादव, श्याम जी यादव, विनय यादव, पवन पांडेय, संतोष शर्मा, भीम कुमार, प्रवीण कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.