बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश साजिद पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा व बाइक बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग और धरपकड़ अभियान के तहत गुलावठी कोतवाली पुलिस और देहात स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग और धरपकड़ अभियान के तहत गुलावठी कोतवाली पुलिस और देहात स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। देर रात हुई एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश साजिद पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस को देख की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगा गोली

जानकारी के अनुसार, गुलावठी कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय उसने पुलिस टीम पर जानलेवा नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद

पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राथमिक उपचार के लिए घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मेरठ का निवासी है साजिद, दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे

पुलिस की पड़ताल में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साजिद निवासी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साजिद एक शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जानकारी जुटाकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.