बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली में आयोजित रामलीला में प्रतिदिन दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली में आयोजित रामलीला में प्रतिदिन दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कलाकारों की सजीव कलाकारी और जोकर के मनोरंजक प्रसंग दर्शकों को खासे आकर्षित कर रहे हैं, जिससे शाम ढलते ही रामलीला मैदान खचाखच भर जाता है।
भावपूर्ण रहा लक्ष्मण शक्ति का मंचन
रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने ‘लक्ष्मण शक्ति’ के मार्मिक प्रसंग का जीवंत प्रदर्शन किया। मेघनाद द्वारा शक्ति बाण चलाए जाने के बाद लक्ष्मण के मूर्छित होने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने उपस्थित जनसमूह को पूरी तरह से कथा से बांधे रखा।
7 नवंबर को होगा भव्य रावण दहन
रामलीला समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश पंडित ने जानकारी दी कि आगामी 7 नवंबर को जिरौली में पारंपरिक रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है और तैयारियां जोरों पर हैं।
इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में यशपाल सिंह, अरविंद शर्मा, कुलदीप शर्मा, एचडी खान और डॉ. प्रदीप सहित अन्य ग्रामीण पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026












