बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के दौरऊ गांव में आरोग्य चिकित्सालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के दौरऊ गांव में आरोग्य चिकित्सालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अस्पताल के शुरू होने से अब ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज और बच्चों के टीकाकरण के लिए छह किलोमीटर दूर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
गाँव के पोस्टमैन अनिल राघव, पशु चिकित्सक डॉ. उर्वेश और ग्राम प्रधान पंकज सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अब तक सामान्य बीमारी होने पर भी इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। चिकित्सालय के संचालन से स्थानीय स्तर पर ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण तथा सामान्य बीमारियों का उपचार संभव हो सकेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
शेष कार्य पूरा होते ही शुरू होगी चिकित्सा सेवाएं
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (दानपुर) ने जानकारी दी है कि चिकित्सालय भवन का कुछ शेष कार्य अभी पूरा किया जाना बाकी है। निर्माण कार्य का बचा हुआ हिस्सा पूरा होते ही जल्द ही यहां नियमित चिकित्सक के बैठने की व्यवस्था कर दी जाएगी और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारু रूप से शुरू हो जाएंगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अस्पताल का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026












