गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग से प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग से प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। विभाग के वृद्धावस्था पेंशन पटल पर तैनात एक कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान अपनी कुर्सी पर सोते हुए कैमरे में कैद हो गए। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो से प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
वायरल वीडियो सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की संजीदगी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और फरियादियों का कहना है कि जिन कर्मचारियों के कंधों पर बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी फाइलों का निस्तारण करने और उनकी समस्याओं को दूर करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, वे दफ्तर में ही बेफिक्र होकर सो रहे हैं। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले बुजुर्ग फरियादियों की समस्याओं का समय से समाधान कैसे हो पाएगा?
जांच और कार्रवाई की उठ रही मांग
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम जनता में खासा रोष देखा जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या जिम्मेदार उच्च अधिकारी इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाएंगे और उचित कार्रवाई करेंगे? फिलहाल इस मामले को लेकर विकास भवन परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026












