पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों को लेकर DGP का स्पष्ट संदेश, पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश में पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ उत्तर प्रदेश में पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट किया है कि पत्रकारों के साथ सदैव गरिमापूर्ण व्यवहार किया जाए और उनके समाचार संकलन के कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न की जाए।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने लोकतंत्र में पुलिस और मीडिया दोनों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की वास्तविक समस्याओं और महत्वपूर्ण घटनाओं को जनता के सामने लाने का जिम्मेदार कार्य करते हैं। इसलिए घटनास्थल या समाचार संकलन के दौरान पुलिसकर्मी उनके साथ मर्यादित व्यवहार करें।

अक्सर देखा जाता है कि कवरेज या आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने को लेकर पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया गया है कि टकराव के बजाय आपसी संवाद और नियमानुसार समाधान निकाला जाए।

डीजीपी के इस कदम के बाद अब जिला मुख्यालय से लेकर थाना स्तर तक इन निर्देशों के क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है। जिला स्तर पर पत्रकारों को समय से सटीक एवं प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने की व्यवस्था की जा रही है।

निष्पक्षता और परस्पर सम्मान से लैस यह समन्वय आम जनता तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.