बेजुबान बंदर को राहुल ने दी सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई, पेश की इंसानियत की मिसाल अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई बंदर की मौत, लाल कपड़े में लपेटकर विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी सड़क हादसे में एक बेजुबान की मौत के बाद जहां अक्सर लोग अनदेखी कर आगे बढ़ जाते हैं, वहीं राहुल ने संवेदनशीलता और इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने लोगों का दिल छू लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी सड़क हादसे में एक बेजुबान की मौत के बाद जहां अक्सर लोग अनदेखी कर आगे बढ़ जाते हैं, वहीं राहुल ने संवेदनशीलता और इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने लोगों का दिल छू लिया। ठूठीबारी नौतनवा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बंदर की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क किनारे पड़े बंदर के शव को देखकर राहुल ने उसे सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया।

राहुल ने पहल करते हुए बंदर के शव को लाल कपड़े में लपेटा। इसके बाद गड्ढा खुदवाकर उसमें नमक डालते हुए पूरे सम्मान के साथ बंदर को दफनाया। उन्होंने बेजुबान जीव का अंतिम संस्कार कर यह संदेश दिया कि संवेदनशीलता और मानवता केवल इंसानों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पशु-पक्षियों के प्रति भी हमारा कर्तव्य है।

आमतौर पर सड़क हादसों में मृत पशुओं के शव सड़क किनारे पड़े रहते हैं और लोग उन्हें नजरअंदाज कर आगे निकल जाते हैं। ऐसे में राहुल का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

राहुल की पहल ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। बेजुबान जीव भले ही अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते, लेकिन उनके प्रति संवेदना दिखाना ही सच्ची मानवता है। राहुल ने अपने कार्य से समाज को यह संदेश दिया कि किसी भी जीव के प्रति सम्मान और करुणा का भाव रखना ही इंसान होने की असली पहचान है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.