जौनपुर

जौनपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात माह की शुरुआत की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात माह की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक एस. वीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
इस रैली में यातायात पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यातायात माह के दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत पुलिस और कैडेट्स स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देंगे। इस दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा, यातायात संकेतों के पालन और नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों को अपनी जिम्मेदारी समझकर पालन करें। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों और तेज आवाज वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से सड़क हादसों में कमी लाना है
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













