सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में जनपदीय एन्टी थेफ्ट टीम, गोल्हौरा थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की दो वारदातों का सफल अनावरण हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में जनपदीय एन्टी थेफ्ट टीम, गोल्हौरा थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की दो वारदातों का सफल अनावरण हुआ है। पुलिस ने दो अभियुक्तों सलमान निवासी जमलाजोत और हसामुद्दीन निवासी हाजीजोत को अतरमुन नानकार के पास से गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के 06 मोबाइल, एसेसरीज और 8,680 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 21/22 अक्टूबर की रात बहादुरगंज स्थित एक मोबाइल दुकान और 16/17 अक्टूबर की रात वालेजिनवा गांव में घर में चोरी की थी। वे चोरी का सामान बेचने नेपाल जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













