महाराजगंज

जनपद महाराजगंज के हिंदू कल्याण मंच के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार को श्री राम दरबार की आरती-पूजन के साथ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के हिंदू कल्याण मंच के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार को श्री राम दरबार की आरती-पूजन के साथ हुआ। मंच के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा विधि-विधान से पूजन के पश्चात कलाकार मायरा शर्मा द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना से प्रथम दिवस की लीला का आरंभ हुआ।

प्रथम दिवस पर बालकांड की दिव्य लीलाओं का सजीव मंचन किया गया, जिसकी शुरुआत नारद मुनि और महर्षि वाल्मीकि के संवाद से हुई और रावण के बढ़ते अत्याचार से व्यथित होकर सभी देवताओं के भगवान विष्णु की शरण में जाने तक की कथा दर्शाई गई। इसके बाद अयोध्या की लीलाओं में महाराज दशरथ और गुरु वशिष्ठ के संवाद, पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन और श्री राम जन्मोत्सव का अलौकिक दृश्य दिखाया गया, जिस पर बधाई गीत ‘सपने ही देख ले’ पर कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
लीला को आगे बढ़ाते हुए चारों राजकुमारों को जगाने, माता कौशल्या और बालक राम के वात्सल्यपूर्ण संवाद और गुरुकुल में संस्कार ग्रहण करने के प्रसंगों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं अंतिम चरण में महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन, ताड़का वध कर यज्ञ की रक्षा करने और पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार करने तक की समस्त लीलाओं का भावपूर्ण मंचन कर प्रथम दिवस की लीला का विश्राम किया गया।
सीतापुर में तालाब में डूबी कार से मिले 3 कारोबारियों के शव, बहराइच में घायल बेटे को देखकर लौटते समय हुआ हादसा
https://t.co/m5yIdQfbpj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 27, 2026












