महराजगंज: बाल सुरक्षा और मानव तस्करी रोकने को लेकर पुलिस ने की समन्वय गोष्ठी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना और विशेष किशोर पुलिस इकाई एसजेपीयू की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना और विशेष किशोर पुलिस इकाई एसजेपीयू की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

गोष्ठी में पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम-2015 तथा बाल सुरक्षा से संबंधित एसओपी के पालन पर जोर दिया गया। साथ ही बालश्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी तथा विशेष रेस्क्यू अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बाल पीड़ितों के चिकित्सीय परीक्षण, उनके बयान दर्ज कराने, बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने और विवेचना एवं अभियोजन से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर बच्चों के विरुद्ध अपराधों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 व 181, आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य सहायता नंबरों के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। बैठक में पुलिस, एसएसबी, अभियोजन, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, यूनिसेफ, श्रम एवं शिक्षा विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और विभिन्न बाल संरक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य बाल संरक्षण कानूनों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने, विभागीय समन्वय मजबूत करने और पीड़ित बच्चों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.