महराजगंज

महराजगंज, 27 अक्टूबर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र नौतनवा स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज, 27 अक्टूबर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र नौतनवा स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में 15 से अधिक कंपनियां 1000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹35,000 तक प्रतिमाह वेतन पाने का अवसर मिलेगा।
आठवीं पास से बीटेक डिग्रीधारक तक पात्र
रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। आठवीं, दसवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक सहित विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यताधारी युवा इसमें शामिल हो सकते हैं।
ये दस्तावेज लेकर पहुंचें
इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजकीय आईटीआई परिसर, नौतनवा पहुंचें। रोजगार मेले की चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
यह मेला जिले के युवाओं को रोजगार पाने और आत्मनिर्भर बनने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
सीतापुर में तालाब में डूबी कार से मिले 3 कारोबारियों के शव, बहराइच में घायल बेटे को देखकर लौटते समय हुआ हादसा
https://t.co/m5yIdQfbpj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 27, 2026












