महराजगंज

महराजगंज जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने 115 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने 115 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक इन फोनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये है। 27 अक्टूबर को बरामद सभी मोबाइल आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सीईआईआर पोर्टल व तकनीकी संसाधनों की मदद से यह कार्रवाई की। लंबे समय से खोए फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
सात माह में 2.06 करोड़ के मोबाइल बरामद
पुलिस के अनुसार, बीते सात महीनों में जिले में कुल 743 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ छह लाख रुपये है। इस उपलब्धि में सर्विलांस सेल, सीईआईआर पोर्टल और संबंधित थानों के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
मोबाइल गुम होने पर यहां करें शिकायत
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने को सूचना दें। साथ ही भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कराकर फोन ब्लॉक कराने की प्रक्रिया भी पूरी करें।
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने मोबाइल का आईएमईआई नंबर और खरीद का बिल सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर फोन की पहचान और बरामदगी में मदद मिल सके।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी माध्यमों के जरिए गुमशुदा मोबाइलों की तलाश का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सात महीनों में 743 फोन मिलने से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनके मोबाइल लंबे समय से लापता थे।
सीतापुर में तालाब में डूबी कार से मिले 3 कारोबारियों के शव, बहराइच में घायल बेटे को देखकर लौटते समय हुआ हादसा
https://t.co/m5yIdQfbpj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 27, 2026












