बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के जिरौली गांव स्थित हसनपुर वाली मैया के मंदिर पर मंगलवार सुबह 10 बजे से भंडारे का आयोजन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के जिरौली गांव स्थित हसनपुर वाली मैया के मंदिर पर मंगलवार सुबह 10 बजे से भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में चिमावली, गेना और सूरजपुर मखैना गांवों के ग्रामीणों ने मिलजुलकर सहयोग किया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
मंदिर के पुजारी हरिओम कुमार शर्मा ने बताया कि हसनपुर वाली मैया के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। मंगलवार को दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। आसपास के करीब 50 गांवों के लोग यहां माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। महिलाएं और अन्य श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर माता की महिमा का गुणगान करते हैं।
ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। इस सामूहिक आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ भाईचारे और एकजुटता की मिसाल भी पेश की।
इस अवसर पर सूरजपुर मखैना के विजेंद्र सिंह फौजी, सुरेंद्र सिंह और मनमोहन सिंह, गेना के देवेंद्र सिंह, योगेश दर्शन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। फैजीपुरा निवासी दुर्गेश कुमार लोधी ने भी भागीदारी की। ग्रामीणों ने कहा कि माता के प्रति अटूट आस्था के कारण ऐसे आयोजनों में सभी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। भंडारा शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
सीतापुर में तालाब में डूबी कार से मिले 3 कारोबारियों के शव, बहराइच में घायल बेटे को देखकर लौटते समय हुआ हादसा
https://t.co/m5yIdQfbpj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 27, 2026












