विधान परिषद चुनाव: एएसपी महराजगंज ने फरेंदा और बृजमनगंज के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विधान परिषद सदस्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने ब्लॉक फरेंदा और ब्लॉक बृजमनगंज स्थित पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विधान परिषद सदस्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने ब्लॉक फरेंदा और ब्लॉक बृजमनगंज स्थित पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा की और मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सतर्कता और कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर

एएसपी सिद्धार्थ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चप्पे-चप्पे पर कड़ी सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने और शांति व कानून-व्यवस्था को हर हाल में अक्षुण्ण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.