बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया तथा चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद और शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र निर्धारित है। उन्होंने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं के आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे निर्धारित दस्तावेजों का गहन सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए।
इसके अतिरिक्त, डीएम ने मतदान केंद्रों पर एजेंटों की औपचारिकताएं पूरी कराने, निष्पक्ष वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने और मतपेटिका की विशेष सुरक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को अपनी डायरी सही तरीके से भरने और किसी भी समस्या पर तत्काल एडीएम को सूचित करने को कहा। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और डीडीओ आनंद प्रकाश उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026

















