रामकथा केवल सुनें नहीं, जीवन में उतारें: शांतनु जी महाराज

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शहर बीआरपी मैदान में बुधवार से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं ने कथा रसपान किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शहर बीआरपी मैदान में बुधवार से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं ने कथा रसपान किया। कथा व्यास शांतनु जी महाराज ने अपने मुखारविंद से कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आज भी सभी मानव जाति के लिए अनुकरणीय है और उनके आदर्श युगों-युगों तक प्रासंगिक रहेंगे।

कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें रामकथा को केवल सुनना नहीं चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों, त्याग, मर्यादा और पितृभक्ति को अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए। तभी कथा सुनने की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन समाज को जोड़ने और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

कथा के दौरान भजनों पर श्रोता भावविभोर होकर झूमते नजर आए। कथा पंडाल में प्रथम दिन ही भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.