मऊ

मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस पहुंचकर चल रहे प्रथम स्तरीय जांच कार्य का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस पहुंचकर चल रहे प्रथम स्तरीय जांच कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफएलसी की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों और टेक्नीशियनों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर चरण में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने प्रतिनिधियों से एफएलसी की पूरी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझने और इसके प्रत्येक चरण से अवगत रहने की अपील की। डीएम ने कहा कि सभी पक्षों की सक्रिय सहभागिता और स्पष्ट समझ से चुनाव प्रक्रिया के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
उन्होंने अधिकारियों को वेयरहाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार समेत निर्वाचन विभाग के अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026

















