सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद के सिसवा कस्बे में हिंदू कल्याण मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वार्षिक श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण दहन मेला की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा कस्बे में हिंदू कल्याण मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वार्षिक श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण दहन मेला की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को हिंदू कल्याण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री श्री 1008 हनुमान गढ़ी के पीछे स्थित रामलीला स्थल ‘बेतखाना’ पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आयोजन को भव्य रूप देने के लिए दायित्वों का बंटवारा किया।
26 से 30 अक्टूबर तक होगा रामलीला मंचन
मंच के पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष रामलीला महोत्सव का आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किया जाएगा। 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से बेतखाना मैदान में कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया जाएगा।
1 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, होगा रावण दहन व राज्याभिषेक
महोत्सव का मुख्य आकर्षण 1 नवंबर को होने वाला रावण दहन और विजयोत्सव रहेगा। इस दिन के मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
शिव पूजन व शोभायात्रा: दोपहर 12:00 बजे गोपाल नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रभु श्रीराम अपनी वानर सेना के साथ विधिवत शिव पूजन करेंगे। इसके उपरांत विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
पंच देवी शक्ति पूजन: यह शोभायात्रा सिसवा नगर स्थित पांच प्रमुख शक्तिपीठों—श्री काली माता मंदिर, श्री हट्टी माता मंदिर, श्री दुर्गा माता मंदिर, श्री सायर माता मंदिर एवं श्री भुवरी माता मंदिर पहुंचेगी, जहां मर्यादा पुरुषोत्तम शक्ति पूजन करेंगे।
रावण दहन: शक्ति पूजन संपन्न होने के बाद शोभायात्रा बेतखाना मैदान पहुंचेगी, जहां भगवान श्रीराम द्वारा रावण के विशाल पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य की विजय का उद्घोष किया जाएगा।
भरत मिलाप व राज्याभिषेक: रावण दहन के उपरांत प्रभु श्रीराम की विजय शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। यहां भावपूर्ण भरत मिलाप का मंचन होगा और अंत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक संपन्न किया जाएगा।
मंच के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक व पारंपरिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026

















