सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं (मु0अ0स0 162/2026) में वांछित अभियुक्त सोनू यादव (निवासी हर्रैया, थाना मिश्रौलिया) को मधवापुर चौराहे के पास से दबोचा। उपनिरीक्षक बबूना यादव की टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026












