सिद्धार्थनग

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर क्राइम रिकवरी अभियान के तहत खेसरहा थाना पुलिस ने पीड़ित की ठगी गई रकम वापस कराई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर क्राइम रिकवरी अभियान के तहत खेसरहा थाना पुलिस ने पीड़ित की ठगी गई रकम वापस कराई है।
खेसरहा थाना क्षेत्र के देओरी गांव निवासी शहंशाह ने 3 अप्रैल 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर यूपीआई के जरिए 19,400 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र और साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक और एमआरएम पोर्टल के समन्वय से 10,000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करवा दी।
खोई हुई रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। एसएसपी ने साइबर सेल टीम की इस सफलता पर पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना की।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026












