सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जिले में एक अनूठी पहल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बांसी की कक्षा 8 की छात्रा सुनैना को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जिले में एक अनूठी पहल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बांसी की कक्षा 8 की छात्रा सुनैना को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

पदभार संभालने के बाद सुनैना ने एसपी कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान वार्डन संगीता देवी भी मौजूद रहीं। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत कराना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026












