लेहड़ा देवी दरबार पहुंचे डीआईजी गोरखपुर एस. जनप्पा, किया दर्शन-पूजन DIG एस. जनप्पा ने माँ लेहड़ा वाली के चरणों में टेका मत्था, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज

जनपद महराजगंज के फरेंदा स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ लेहड़ा देवी मंदिर में आज डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. जनप्पा ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के फरेंदा स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ लेहड़ा देवी मंदिर में आज डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. जनप्पा ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शारदीय नवरात्रि के चलते मंदिर में चल रहे मेले और भीड़ को देखते हुए डीआईजी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और महिला सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज, सीओ फरेंदा समेत मंदिर समिति के महंत और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.