KMC मेडिकल कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

महराजगंज

महराजगंज जनपद में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज KMC मेडिकल कॉलेज में साइबर क्राइम थाना महराजगंज की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज KMC मेडिकल कॉलेज में साइबर क्राइम थाना महराजगंज की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में ई-मेल फिशिंग, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया।

इसके साथ ही साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और डिजिटल लेन-देन को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.