बलिया

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और विभागों की खराब रैंकिंग पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और विभागों की खराब रैंकिंग पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और रोजाना फरियादियों से फीडबैक लेने के सख्त निर्देश दिए।
‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ में ‘C’ रैंकिंग मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीएसए, सीएमओ, कोटेदारों और चेयरमैन के माध्यम से लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, फैमिली आईडी में ‘C’, जननी सुरक्षा योजना में ‘B’ और विश्वकर्मा सम्मान योजना में ‘D’ रैंकिंग पाने वाले विभागों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार के आदेश दिए।
डीएम ने सभी पंचायत भवनों में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और आशा कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा जिले के 17 ब्लॉकों में अनाथ बच्चों को चिह्नित कर ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ से जोड़ने का निर्देश दिया। विकास परियोजनाओं में देरी पर कार्यदायी संस्थाओं को काम तय समयसीमा में पूरा करने की चेतावनी दी।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













