हापुड़ में 18 वर्षीय युवती के लापता होने पर परिजनों में कोहराम, प्रेमी के साथ जाने की आशंका पर मुकदमा दर्ज

हापुड़

हापुड़ जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। बेटी के अचानक घर से चले जाने और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर चिंतित मां ने पुलिस से गुहार लगाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। बेटी के अचानक घर से चले जाने और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर चिंतित मां ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रसूलपुर बहलोलपुर निवासी गुलशन पत्नी आसिफ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री सुहाना 10 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग सात बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री ग्राम शाहपुर जट्ट निवासी महेश के पुत्र तरुण के साथ गई है। शिकायत में यह भी दावा किया गया कि एक रिश्तेदार ने युवती को तरुण के साथ जाते हुए देखा था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं और साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवती की तलाश और उसकी सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.