सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर आगामी दशहरा, दुर्गापूजा और नवरात्रि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन पैदल गश्त और दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर आगामी दशहरा, दुर्गापूजा और नवरात्रि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन पैदल गश्त और दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा जोगिया, करौदा मसिना सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहन चेकिंग की गई। चेकिंग में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु प्रकाश में नहीं आई। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही, मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख चौराहों पर महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा नियमों एवं हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक भी किया गया।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













