बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए अनूपशहर प्रीमियर लीग एपीएल सीजन-2 का शानदार आगाज हो चुका है। हरियाणा यूथ क्रिकेटर्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 11 से 18 अक्टूबर तक चलेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए अनूपशहर प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 का शानदार आगाज हो चुका है। हरियाणा यूथ क्रिकेटर्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 11 से 18 अक्टूबर तक चलेगी। इस आयोजन को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

लीग में दीपक कुमार आयोजक एवं मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि युवा नेता कुलदीप तलान आयोजन की कमान संभाल रहे हैं। इसके साथ ही चौधरी एमएस (एचवाईसीए) और दिवाकर रावत भी इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग दे रहे हैं।
यह क्रिकेट लीग गंगा पुल रोड स्थित काली माता मंदिर के पास आयोजित की जा रही है। आयोजकों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करना है। इस आयोजन से युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी क्षमता सुधारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













