सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ा की कक्षा 6 की मेधावी छात्रा पूर्णिमा को महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत एक दिन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ा की कक्षा 6 की मेधावी छात्रा पूर्णिमा को महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत एक दिन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. दोहरे की इस सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और नेतृत्व के प्रति जागरूक बनाना है।
इस अवसर पर छात्रा पूर्णिमा को प्रतीकात्मक रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपकर समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर उच्च पदों तक पहुंच सकती हैं। इस अनूठी पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास और प्रशासनिक व चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगेगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला कुष्ठ रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. एस.बी. गौतम और सहायक शोध अधिकारी अजीम अंसारी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम बालिका शिक्षा, नेतृत्व विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













