बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक झटका मशीन और बैटरी बरामद की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक झटका मशीन और बैटरी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ मोन्टी निवासी ऐंचोरा, थाना अनूपशहर और राहुल (निवासी जखैरा, थाना अतरौली, जिला अलीगढ़) के रूप में हुई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम तेलिया नगला के पास कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP-25AB-1713) 9 अक्टूबर को अनूपशहर अनाज मंडी क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि झटका मशीन और बैटरी मौजपुर के जंगल से चुराई गई थी।
चोरी का सामान बेचकर आर्थिक लाभ कमाने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक जय किशोर गौतम, उपनिरीक्षक मुनेन्द्र कुमार, विनय कुमार तथा कांस्टेबल मनोज व मोहित कुमार शामिल रहे।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













