महराजगंज

महराजगंज जिला मुख्यालय पर मंगलवार को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के सदस्यों ने सदर उपजिलाधिकारी शिवम कुमार को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने चिटफंड कंपनियों और सोसायटियों में फंसी निवेशकों की गाढ़ी कमाई जल्द वापस दिलाने की मांग की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिला मुख्यालय पर मंगलवार को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के सदस्यों ने सदर उपजिलाधिकारी शिवम कुमार को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने चिटफंड कंपनियों और सोसायटियों में फंसी निवेशकों की गाढ़ी कमाई जल्द वापस दिलाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने कहा कि ‘अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम, 2019’ के तहत त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को भुगतान दिलाया जाए। हजारों निवेशकों का पैसा इन कंपनियों में अटका हुआ है।
ज्ञापन में जमा आवेदनों का पंजीकरण कर डेटाबेस तैयार करने, कंपनी संचालकों को नोटिस जारी करने और निर्दोष एजेंटों को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की गई है।
पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। वहीं, अधिकारियों ने मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नागेश्वर पटेल, अखिलेश प्रजापति, हीरालाल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













