जौनपुर

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बलईपुर पतिला गांव में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अज्ञात हमलावरों ने 30 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बलईपुर पतिला गांव में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अज्ञात हमलावरों ने 30 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही केराकत पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। गंभीर हालत में घायल गुलाब पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी पतिराम पाल के बेटे गुलाब पाल के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश या अन्य एंगल से मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













